दुनिया के सबसे छोटे AC ने मचाया तहलका! ऑन करते ही उढ़ा देगा आपको रजाई, चिपक जाता है दीवार स
गर्मी से परेशान लोगों के लिए अब एक ऐसा छोटा AC आ गया है, जो आपके कमरे को कुछ ही मिनटों में ठंडा कर सकता है. ComfyAir नाम का यह मिनी एयर कंडीशनर दीवार या खिड़की से चिपककर काम करता है और इतना पावरफुल है कि घर को कश्मीर जैसा ठंडा बना सकता है.
ComfyAir को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह पूरे साल इस्तेमाल किया जा सके. गर्मियों में यह ठंडी हवा देता है और सर्दियों में कमरे को गर्म रखने में मदद करता है. यही वजह है कि यह एक ऑल-इन-वन सॉल्यूशन बन जाता है. Kickstarter पर चल रहे इसके क्राउडफंडिंग कैंपेन को हजारों लोग सपोर्ट कर चुके हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

इस AC की सबसे बड़ी ताकत इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन है. ComfyAir को छोटे बेडरूम, किचन या ऑफिस में आसानी से लगाया जा सकता है. यह इतनी फ्लेक्सिबल डिजाइन के साथ आता है कि इसे किसी भी साइज की खिड़की में फिट किया जा सकता है. आप इसे सीधा, आड़ा या तिरछा किसी भी एंगल में इंस्टॉल कर सकते हैं. इससे उन लोगों के लिए यह बहुत उपयोगी बन जाता है, जिनके घर में स्पेस की कमी होती है.
ComfyAir में दो स्पीड मोड्स दिए गए हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से कूलिंग सेट कर सकते हैं. यह 16°C से 30°C के बीच तापमान को कंट्रोल करने की क्षमता रखता है. इसे आप रिमोट कंट्रोल या मैनुअल बटन से आसानी से चला सकते हैं. यानी आपको बार-बार उठने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आराम से बैठकर ही आप अपने कमरे का तापमान सेट कर सकते हैं.