सीतामढ़ी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा ने आज राजधानी पटना में बिहार सरकार के शीर्ष नेतृत्व से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव का पुष्प गुच्छ भेंट कर और अंग वस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया। यह मुलाकात बिहार की राजनीति और विकास के रोडमैप को लेकर काफी अहम मानी जा रही है। मुलाकात के बाद सत्येंद्र सिंह कुशवाहा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के इन
कद्दावर नेताओं का अभिनंदन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस त्रिमूर्ति के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
नीतीश कुमार के विजन को मिलेगी मजबूती
जिलाध्यक्ष ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के योगदान की चर्चा करते हुए उन्हें ‘बिहार का शिल्पकार’ और ‘युगपुरुष’ बताया। उन्होंने कहा कि “हमें पूर्ण विश्वास है कि इन नेताओं के मार्गदर्शन में आदरणीय नीतीश कुमार जी का मूल मंत्र ‘न्याय के साथ विकास एवं समावेशी विकास’ और अधिक सुदृढ़ होगा। यह टीम बिहार और बिहारियों के मान-सम्मान को वैश्विक पटल पर आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास करेगी।”
कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार
सत्येंद्र सिंह कुशवाहा की इस सक्रियता से सीतामढ़ी जेडीयू कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय नेताओं का मानना है कि जिलाध्यक्ष के इस प्रयास से संगठन और सरकार के बीच तालमेल और बेहतर होगा। आने वाले समय में सीतामढ़ी जिले के विकास कार्यों को भी इस मजबूत नेतृत्व से नई गति मिलने की उम्मीद है।












